फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोविंदनगर के लोगों को मिलेगा जलभराव से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के दिबियापुर बाईपास पर सालों से जलभराव की समस्या है। अब इस समस्या को नगर पालिका परिषद की ओर से जड़ से खत्म किया जा रहा है। यहां पर 300 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। जनवरी के अंत तक यह काम पूरा भी हो जाएगा। इसके बाद यहां पानी निकासी की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन

दिबियापुर बाईपास से सटे गोविंदनगर मोहल्ले में हर साल बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। यह पानी साल के आठ माह तक यहां पर भरा रहता है। सड़कें भी जलमग्न रहती हैं। स्थानीय लोगों की ओर से हर साल यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जलभराव के संकट को दूर कराए जाने की मांग उठाई जाती है। इस मांग को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने पांच माह पहले यहां पर नाला निर्माण का काम शुरू कराया। बीच में यह काम किसी कारण बंद हो गया था। अब नाला निर्माण के काम ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। 300 मीटर नाले का आधा हिस्सा लगभग तैयार हो चुका हैं। काम करा रहे ठेकेदार के अनुसार तो जनवरी के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में यहां पर भरे पानी की निकासी भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें