फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पैनल को भाया रक्षित का विज्ञान मॉडल

Wed, 03 Dec 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-12-प्रथम आने वाले छात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते डीआईओएस। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। जिला विज्ञान क्लब ने जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन जीजीआईसी दिबियापुर में किया। इसमें जनपद के 83 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें छात्र रक्षित का पेट्रोलियम गैस के उपयोग पर बनाया गया मॉडल अव्वल रहा। बुधवार को दिबियापुर स्थित जीजीआईसी में विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य व वित्त एवं लेखाधिकारी रविशंकर कुमार ने दीप जलाकर किया।
कार्यक्रम में शिक्षा सोपान आईआईटी कानपुर से आए विशेषज्ञों द्वारा उत्कृष्ट विज्ञान मॉडलों का चयन किया गया। राधाकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र रक्षित कुमार का पेट्रोलियम गैस के उपयोग पर बनाया गया मॉडल प्रथम सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक जागरूकता उत्पन्न होती है। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक मोहित सिंह ने बताया कि जनपद से चयनित 15 छात्र-छात्राएं मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर प्रधानाचार्या संध्या राजपूत, मनीष कुमार, रामेंद्र सिंह कुशवाहा, अमित बाजपेयी, रंजीत कुमार, प्रीति त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हर्ष कुमार को द्वितीय, अमित कुमार तृतीय स्थान
स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार के हर्ष कुमार को द्वितीय व वैदिक इंटर कॉलेज के अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। जीजीआईसी की शालिनी व तोमर रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज की कामिनी के मॉडल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त 10 अन्य प्रतिभागियों के मॉडल भी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।

फोटो-12-प्रथम आने वाले छात्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते डीआईओएस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें