फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: छात्रों का ब्योरा फीड न करने वाले 113 स्कूलों की मान्यता पर संकट

Wed, 03 Dec 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-7-बीएसए कार्यालय का भवन। संवाद
विज्ञापन
औरैया। यू-डायस पर छात्रों का ब्योरा दर्ज न करने वाले 113 प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग की रडार पर आ गए हैं। इन स्कूलों में 10 बच्चों का ब्योरा भी पोर्टल पर अपलोड नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

यू-डायस पर डाटा फीडिंग से किनारा कर रहे इन स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इनकी मान्यता पर भी संकट गहराया है।
कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के प्रत्येक स्कूल, छात्र व शिक्षकों का ब्योरा यू-डायस पर अपलोड किए जाने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निकल चुकी है। अभी भी पोर्टल पर डाटा फीडिंग का कार्य बड़े पैमाने पर बाकी है। बीएसए व डीआईओएस की ओर से लगातार दिए जा रहे निर्देशों के बावजूद प्राइवेट स्कूलों की ओर से डाटा फीडिंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है।
बुधवार को हुई समीक्षा में जिले के 113 प्राइवेट चिह्नित किए गए हैं। इन स्कूलों में 10 से ज्यादा बच्चों का डाटा ही अपलोड नहीं किया गया है। ऐसे में शेष बचे बच्चों का डाटा अपलोड न होने की वजह से उन्हें टीसी व दूसरे स्कूल में दाखिले को लेकर परेशान होना पड़ेगा। उनके पास दूसरा विकल्प नहीं होगा।
विज्ञापन


ब्लॉक वार चिह्नित हुए स्कूलों की संख्या



ब्लॉक स्कूलों की संख्या

अछल्दा -15



एरवाकटरा -1

अजीतमल -19



औरैया -10

भाग्यनगर -29



बिधूना -12

नगर क्षेत्र औरैया -22



सहार -5

113 प्राइवेट स्कूलों की ओर से बच्चों का ब्योरा यू-डायस पोर्टल पर न के बराबर फीड किया गया है। स्कूल 10 बच्चों की जानकारी तक ही सीमित हैं। ऐसे में इन स्कूलों की मान्यता को समाप्त करने के लिए शिक्षण संस्थानों को नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


-संजीव कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें