फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघदिन से सर्वर डाउन, कंचौसी उप डाकघर का कामकाज ठप

विज्ञापन
फोटो 12 एयूआरपी 01- उप डाकघर में सर्वर डाउन होने से ठप पड़ा कामकाज - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
कंचौसी कस्बे में संचालित उप डाकघर में कम स्टाफ व सीमित संसाधन से जहां काम प्रभावित हो रहा है। वहीं, दो दिन से सर्वर डाउन होने से कामकाज ठप पड़ा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उप डाकघर में डाक संबंधी काम के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंचते हैं, सर्वर डाउन होने से कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। न तो लोगों के डाकघर में पैसे जमा हो पा रहे हैं और न ही निकल रहे हैं।
लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से चक्कर काट रहे हैं। उनका काम नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल साकेत पांडेय ने बताया कि दो दिनों से सर्वर की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार बीएसनल के अधिकारियों को फोन से अवगत करा चुके हैं, लेकिन बीएसएनएल का कोई भी कर्मचारी अब तक उप डाकघर नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें