फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुरानी सब्जी मंडी अतिक्रमण की शिकार

Sun, 24 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23 एयूआरपी 06 पुरानी सब्जी मंडी बाजार में कब्जा। संवाद
विज्ञापन
कंचौसी। रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुरानी सब्जी मंडी की जगह पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

एक दशक पहले तक यह मंडी किसानों और व्यापारियों का प्रमुख केंद्र हुआ करती थी। अब जगह-जगह सब्जी बिकने व मंडी की उपेक्षा से मंडी वीरान हो गई है। यहां लोगों ने खाली पड़ी जगह पर अतिक्रमण कर कब्जा जमा लिया है।
माहभर पहले भाजपा नेता बीनू शुक्ला ने डीएम से इसकी शिकायत भी की थी। स्थानीय निवासी रामनरेश दोहरे, ज्ञानेंद्र गांधी, सर्राफा व्यापारी तपिश गुप्ता और बीनू शुक्ला ने आक्रोश व्यक्त किया है। क्षेत्रीय लेखपाल राजशेखर ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें