फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में तैनात दरोगा ने पत्नी के पैरों को लोहे के सरिया मारकर तोड़ा

विज्ञापन
The officer posted in Jhansi broke his wife's legs with iron bars. - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गुरुवार को झांसी में तैनात दरोगा ने अपनी ही पत्नी पर लोहे की सरिया एवं धारदार हथियार से हमला बोल दिया। दरोगा ने पत्नी को इस कदर मारा कि उसके दोनों पैर टूट गए। गंभीर हालत में महिला को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोपी दरोगा के पुत्रों ने दिबियापुर थाने में पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम मिथलेश पत्नी अयोध्या सिंह को यूपी डायल 100 की टीम दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीरावस्था में लेकर पहुंची। महिला के दोनों पैर बुरी तरह से लहूलुहान थे। मिथलेश के दोनों पैरों की हड्डियां टूट चुकी थीं। आनन-फानन महिला को दिबियापुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार देकर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मिथलेश के बेटे कुलदीप निवासी रेलवे फाटक के पास लोहिया नगर दिबियापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को घर पर उनकी पत्नी एवं मां थीं। इसी दौरान उसके पिता अयोध्या प्रसाद अपने साथियों के साथ हाथों में लोहे के सरिया व धारदार हथियार लेकर आए। घर में सो रही मां के ऊपर ताबड़तोड़ प्रहार किए। इससे मां के दोनों पैर टूटकर लटक गए। घटना की जानकारी यूपी 100 टीम को दी। इसपर पहुंची टीम ने मां को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। बताया कि उसके पिता झांसी जनपद में सबइंस्पेक्टर है। पिछले करीब 10 वर्षों से अधिक समय से मां से विवाद चल रहा है। इसके चलते पिता उनसे अलग गांव में रह रहे हैं। निरीक्षक निर्भय सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें