फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडीसी के लिए 1439 ने कराया नामंाकन

Sun, 14 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के वार्डों में वीडीसी उपचुनाव के क्रम में रविवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर पर्चा दाखिल कराए गए। निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त कुल 1348 पदों के सापेक्ष जिले भर की ग्राम पंचायतों के 1439 दावेदारों ने सादगी से अपने पर्चे दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम रहा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 के चुनाव के बाद रिक्त रहे ग्राम पंचायतों के 1348 वार्डों पर ग्राम पंचायत सदस्यों से भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी 21 फरवरी को होने वाले वीडीसी उपचुनाव के तहत मतदान और 23 फरवरी को मतों की गिनती कराने की तिथियां तय की हैं। इसी क्रम में रविवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर नाम-निर्देशन पत्र दाखिल कराए गए।

इसमें बड़ी संख्या में दावेदारों ने हिस्सा लेकर अपने परचे दाखिल किए। अदल्दा ब्लाक के आरओ एक्सईएन नलकूप पंकज कुमार की मौजूदगी में सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने दावेदारों से परचे दाखिल कराए। जबकि बिधूना ब्लाक की नामांकन प्रक्रिया पर आरओ एई लघु सिंचाई कुलदीप मिश्रा निगाह रहे।
विज्ञापन


एरवाकटरा ब्लाक मुख्यालय पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी श्रीपति सहाय तो सहार ब्लाक में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर अनूप कुमार तथा भाग्यनगर ब्लाक की नामांकन प्रक्रिया को बीएसए राजेश कुमार ने संपन्न कराई। वहीं वहीं अजीतमल ब्लाक में एक्सईएन पीएमजीएसवाई प्रेम सिंह ने तथा औरैया सदर ब्लाक के रिक्त वार्डों पर निर्वाचन अधिकारी डाइट प्राचार्य नरेश कुमार वर्मा ने दावेदारों से परचे दाखिल करवाए।

दावेदारों के नामांकन के दौरान ब्लाक मुख्यालय के मुख्य गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस के जवान चौकस निगाह रखे रहे। एडीईओ पंचायत रावेंद्र सिंह ने बताया कि वीडीसी उपचुनाव में हिस्सा लेने को ग्राम पंचायतों के 1439 दावेदारों ने परचे दाखिल किए हैं। नामांकन पत्रों की जांच आज होगी।

ब्लाकवार नामांकन पर एक नजर --
ब्लाक         रिक्त पद    दाखिल पर्चे
औरैया सदर         295            344
भाग्यनगर        251            293
बिधूना         232            230
सहार             178            214
अछल्दा        136            143
अजीतमल        174            180
एरवाकटरा        082            089
योग-       1348              1439

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
औरैया। वीडीसी उपचुनाव को लेकर रविवार को ब्लाक मुख्यालयों पर दाखिल किए परचों की जांच सोमवार को होगी। जबकि बुधवार को नाम वापस लेने के बाद अवशेष दावेदारों को प्रतीक चिंह आवंटित किए जाएंगे।

69 वार्डो में रहा एकल नामांकन
एरवाकटरा (औरैया)। ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों के 89 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। तीन वार्डो से किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। वहीं 69 सदस्य निर्विरोध रहे। नामंाकन प्रकिया देख रहे खंड विकास अधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि एकवाक टरा ब्लाक में 82 वार्ड ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनावी नामांकन दाखिल होना था। जिसमें पंचायत सरांय शीश ग्रान, गनूपुर वार्ड दो से किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। 69 वार्डो में एकल नामांकन पत्र दाखिल किए जाने से निर्विरोध चुने जाने के आसार है। 10 वार्डो में दो-दो पर्चे दाखिल किए गए है। ग्राम पंचायत एरवा टिकरा, तुर्कपुर, रंपुरा, सिंहपुर कनक के लिए चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें