फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। शादी हुए अभी एक वर्ष भी नहीं बीता कि मायके में बेटी की मौत की सूचना पहुंच गई। कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। शव के अंतिम संस्कार को लेकर ससुराल वाले व मायके पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में एक बालिका घायल हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अजीतमल क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी रामकृष्ण के बेटे चंदन उर्फ गुप्तजी की शादी 14 मार्च 2021 को बिधूना के पुरवा लक्षीपुरवा निवासी वीरभान की बेटी शशि प्रिया (28) से हुई थी। परिजनों ने बताया कि चार फरवरी को शशि की अचानक तबियत खराब हो गई। ससुराल वालों ने उसे सैफई में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
दूसरे दिन शव का पोस्टमार्टम हुआ। रात को परिजन शव लेकर गांव आए। गांव पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर शशि को जहर देकर हत्या का आरोप लगा हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। मारपीट में मायके पक्ष से जितेंद्र की चार साल की बेटी आसम घायल हो गई। परिजन उसे अजीतमल सीएचसी ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इसी दौरान ससुराल वाले मौके से भाग गए। महिला के पिता वीरभान ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर में आरोप है कि शादी के बाद से बेटी पर उसका पति चंदन, सास, चचिया ससुर रमेश वाशिंग मशीन, फ्रिज व एक लाख रुपये की मांग कर दबाव बनाते थे। साथ ही उसे प्रताड़ित करते थे। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी ससुरालीजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें