फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पालिका करेगी नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प

Wed, 01 Apr 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-4- एक कमरे में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। पालिका अब शहर के परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने जा रही है। यहां पर जरूरी कामों को कराते हुए कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका की ओर से नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से संवाद किया जा रहा है। जरूरी कार्यों को चिह्नित करते हुए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में पिछले कुछ सालों में काफी कुछ काम किए गए हैं। इसके बावजूद यहां पर तमाम व्यवस्थाएं अधूरी हैं। शहर के कानपुर रोड किनारे स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर का हाल सबसे खराब है। यहां पर भवनों का अभाव है। महज एक कमरे के भवन में स्कूल की पांच कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। यहीं नहीं परिसर में खाली पड़ी जगह ऊबड़-खाबड़ है। जरूरी भवनों को अभाव है।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य परिषदीय स्कूलों का हाल है। कहीं पर शौचालय टूटे पड़े हैं तो कहीं पर टाइल्स नहीं लग सके हैं। अब पालिका की ओर से इन स्कूलों का सर्वे कराया जा रहा है। जरूरी कामों को लेकर प्रधानाध्यापकों से भी राय ली जा रही है।
विज्ञापन

कार्य योजना तैयार होने के बाद अगले माह से परिषदीय स्कूलों में काम भी शुरू हो जाएंगे। स्कूल कैंपस में खेल गतिविधि के लिए जरूरी संसाधन भी जुटाए जाएंगे। इसमें फिसलपट्टी से लेकर अन्य जरूरी सामग्री शामिल रहेगी।
-
नगर क्षेत्र परिषदीय स्कूलों में अगले माह से कायाकल्प अभियान चलाया जाएगा। जरूरी कामों को कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।
-अनूप गुप्ता, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें