फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पालिका ने नीलाम कर दीं 27 दुकानें, अधिशासी अभियंता बोले- बिना एनओसी अतिक्रमण

Sat, 14 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका द्वारा कखावतू में बनाई गईं दुकानों में से 27 की शुक्रवार को नीलामी कर दी गई। वहीं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बिना एनओसी दुकानों के निर्माण पर दूसरा नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन




उन्होंने साफ कहा कि अगर नियमानुसार मैप पास कराने के साथ एनओसी नहीं ली गई तो दुकानों को निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका द्वारा कखावतू रोड पर कांशीराम कॉलोनी के बाहर 49 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से न तो मैप पास कराया गया और न ही एनओसी ली गई। इसके चलते लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोटिस भी जारी किया। इस नोटिस को भी अनदेखा करते हुए नगर पालिका ने शुक्रवार को इन दुकानों की नीलामी करा दी।



पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता, एसडीएम सदर अजय आनंद, सहायक अभियंता लोनिवि भारत विजय सिंह और ईओ रामआसरे कमल की मौजूदगी में खुली बोली लगवाई गई। इसमें प्रारंभिक बोली 12.50 लाख रुपये से शुरू होकर 17.50 लाख तक पहुंची। इसमें कुल 27 दुकानें नीलाम हुईं।
विज्ञापन


पूरे मामले में लोक निर्माण विभाग प्रांती खंड के अधिशासी अभियंता अपनी बात पर अडिग हैं। उनका कहना है कि दूसरा नोटिस नगर पालिका को जारी किया जा रहा है। अगर मैप पास नहीं कराया गया और एनओसी नहीं ली गई तो निर्माण को अतिक्रमण मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में जिन लोगों ने बोली में दुकानें लीं हैं, उनके लिए भी मुश्किल खड़ी हो सकती है।



नगर पालिकाध्यक्ष विरोधियों पर लगा रहे आरोप
पूरे मामले में नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता विरोधियों पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। उनका दावा है कि विकास को बाधित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने बोलीदाताओं को आश्वस्त किया कि उनका रुपया पूरी तरह सुरक्षित है। यदि किसी भी प्रकार का कानूनी या तकनीकी विवाद उत्पन्न होता है, तो जमा राशि को वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें