फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: लापता लाइब्रेरी संचालक की नहर में डूबने से हुई थी मौत

Tue, 08 Jul 2025 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। दो दिन से लापता लाइब्रेरी संचालक दीपक की मौत नहर में डूबने से हुई थी। उनका शव सोमवार को कानपुर देहात की सीमा में नहर में बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत डूबने से निकली है। इस पर दिबियापुर पुलिस ने दीपक के दोस्त अजीत को छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के इकघरा गांव निवासी राकेश कुमार ने छह जुलाई को दिबियापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उनका भतीजा दीपक कुमार (22) राणा नगर में शिव कुमार राजपूत के मकान में किराये पर लाइब्रेरी चलाता था। पांच जुलाई रात करीब नौ बजे कुछ सामान लेने के लिए दिबियापुर आया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन शुरू की थी। सोमवार को उसका शव कानपुर देहात जिले की सीमा में मिला था।
दीपक व उसके दोस्त अजीत ने सहायल रोड स्थित दुकान से बीयर खरीदी और नहर पटरी पर बैठकर पी। इसके बाद दोनों नहर पटरी पर ही सो गए थे। सुबह अमित जागा तो वहां दीपक नहीं था। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहर में डूबने से लाइब्रेरी संचालक की मौत होना आया है। परिजनों ने अभी तक किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। इस पर अजीत को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें