फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बाजार में रौनक, सजे क्रिसमस ट्री

Sun, 14 Dec 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-23-दुकान पर सजे सैंटा क्लॉज, किसमस ट्री। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
औरैया। क्रिसमस के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लौटने लगी है। इस बार क्रिसमस की तारीख को खास माना जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानों पर काफी रौनक है, क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगी लाइटें, सेंटाक्लॉज की ड्रेस, टोपी, बेल्स और सजावटी सामान सज गया है। बेकरी और केक की दुकानों पर भी क्रिसमस केक की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
शहर के बाजार में क्रिसमस-ट्री और सजावटी लाइटों की सबसे ज्यादा मांग है। छोटे-बड़े सभी आकार के ट्री उपलब्ध हैं। सेंटा क्लॉज की ड्रेस और टोपियां बच्चों को खूब भा रही हैं। सजावट के लिए सितारे, मोमबत्तियां और झालरों की खरीदारी भी जोरों पर है।
विज्ञापन

क्रिसमस की रौनक होटल और रेस्टोरेंटों में भी नजर आने लगी है। होटल, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल में क्रिसमस पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। कई स्थानों पर स्पेशल क्रिसमस डिनर, केक कटिंग और म्यूजिक नाइट की तैयारी की जा रही है। होटल संचालकों का कहना है कि विशेष संयोग 25-12-25 तारीख के चलते इस बार परिवार और युवा वर्ग बड़ी संख्या में आयोजन करने की योजना बना रहा है।
इधर, बेकरी संचालकों का कहना है कि प्लम केक के साथ-साथ चॉकलेट और ड्राई फ्रूट केक की मांग बढ़ रही है। समय पर डिलीवरी के लिए पहले से ऑर्डर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन



ये बोले व्यापारी
एडवांस बुकिंग हो रही
होटल में क्रिसमस को लेकर एडवांस बुकिंग होने लगी है। पार्टी और डिनर के लिए पहले से ही बुकिंग कराई जा रही है।
- अजय चड्ढा, होटल व्यापारी

ड्राई फ्रूट केक की मांग
क्रिसमस स्पेशल केक की बुकिंग होने लगी है। ड्राई फ्रूट केक की भी अच्छी मांग है। लोगों में त्योहार को लेकर उत्साह है।
-शिवप्रताप, बेकरी संचालक

फोटो-23-दुकान पर सजे सैंटा क्लॉज, किसमस ट्री। संवाद- फोटो : poni news

फोटो-23-दुकान पर सजे सैंटा क्लॉज, किसमस ट्री। संवाद- फोटो : poni news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें