फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व विधायक सेंगर के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समर्थन करने का एलान किया है। इसे लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

शहर के जालौन चौराहे के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, वो गलत है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पूर्व विधायक का नाम न होना, घटना के दो माह बाद उन्हें आरोपी बनाया जाना संदेह पैदा करता है। दबाव बनाकर उन्हें उस जुर्म में फंसाया जा रहा है, जो उन्होंने किया ही नहीं है।



ऐसी संकट की घड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके साथ खड़ी है। बैठक में पिछले दिनों केनरा बैंक के मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राम कृपाल सेंगर का पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। बैठक में राजेश सिंह कुशवाह, विजय सिंह तोमर, दिनकर प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें