बिधूना (औरैया)। दांदरपुर में कथावाचकों के साथ हुई घटना में गठित जांच टीम कथावाचक मुकट मणी के अछल्दा स्थित घर पहुंची। इस दौरान वहां ताला लटका मिला। टीम ने मामले में आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के गांव दांदरपुर में कथावाचकों के साथ हुई घटना की जांच के लिए शासन स्तर से एक टीम गठित की गई है। इसमें झांसी जनपद के पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के नेतृत्व में टीम कस्बा इंचार्ज बृजेश सिंह के साथ कथावाचक मुकट मणी के घर पहुंची। टीम को वहां उनके घर पर ताला लटका मिला।
टीम ने पड़ोस में रहने वाले धरम सिंह यादव से जानकारी लेकर नोटिस तामील करवाया। बाद में जांच टीम संत सिंह यादव के घर पहुंची, जहां उनकी पत्नी संगीता देवी से घटना की जानकारी ली। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि जांच टीम आई थी। कथावाचक के घर जाकर पुलिस के साथ जांच करने पहुंची थी।