फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वृद्धाश्रम में मनाएं जन्मदिन और शादी की सालगिरह

Mon, 30 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते व्यापारी नेता।  - फोटो : कार्यक्रम में बोलते व्यापारी नेता।
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह जयंती पर रविवार को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल व मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे संभव हो तो बच्चों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह वृद्धाश्रम में मनाएं। कहा कि इससे बुजुर्गों को अकेलेपन का अहसास नहीं होगा।
रविवार को दानवीर भामाशाह जन्म की जयंती के अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी सदर बाजार होमगंज चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई के नेतृत्व में सभी वृद्धाश्रम आनेपुर पहुंचे। जहां वृद्धजनों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के संस्थापक व प्रबंधक राजवर्धन शुक्ला, राम कुमार विश्नोई, महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा, रितेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, शिवम पांडे, रवि शंकर शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा भानु राजपूत, शिवकुमार श्रीवास्तव, रामू गुप्ता, समरान नसीब, गजेंद्र सिंह, मानस कालरा, आकाश गुप्ता, माधव तिवारी, गौरहरि मिश्रा, रमाकांत मिश्रा,अचिन पुरवार, अजय विश्नोई, अर्जुन गुप्ता व कपिल तिवारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें