फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कारोबारी के दोस्त के घर पर भी 10 घंटे चली जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-30-राजकुमार सक्सेना के आवास के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन

-नेविलगंज स्थित मकान पर टीम ने सील किया काफी सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। एनआईए की टीम ने कारोबारी कमलकांत वर्मा के परिवार के साथ ही करीबी दोस्त के यहां भी छापा मारा है। नेविलगंज निवासी दोस्त के आवास पर करीब 10 घंटे तक टीम ने जांच में जुटी रही। शाम पांच बजे के करीब कुछ सामान सील कर टीम अपने साथ ले गई। हालांकि कार्रवाई के दौरान वह घर पर नहीं थे।
नेविलगंज निवासी राजकुमार सक्सेना की कारोबारी कमलकांत वर्मा से गहरी दोस्ती है। वह दिबियापुर रोड पर इलेक्टि्रक स्कूटी की एजेंसी संचालित करते हैं। बुधवार रात तीन बजे कमलकांत वर्मा के आवास व प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू होने के बाद सुबह सात बजे टीम ने राजकुमार सक्सेना के मकान पर पहुंची। पुलिस बल को तैनात कर घर में किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। टीम ने पूरे दिन यहां हर कोने की तलाशी ली। इस दौरान राजकुमार घर पर नहीं मिले। सूत्रों के अनुसार राजकुमार के बच्चे जयपुर में पढ़ते हैं। वे बुधवार रात को ही जयपुर के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में टीम ने जांच के बाद यहां काफी सामान सील कर दिया। टीम अपने साथ कई सील झोले लेकर बाहर निकली। कार्रवाई के दौरान घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें