फोटो-24- नैना ज्वैलर्स के बाहर खड़ी एनआईए और पुलिस गाड़ी और मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
फोटो-25-सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित कारोबारी क पुराना मकान। संवाद
फोटो-26-सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित कारोबारी के दूसरे मकान के बाहर एनआईए जांच के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद
-सत्तेश्वर मोहल्ला स्थित पुराने मकान पर भी टीम ने की जांच
-किरायेदार के मौजूद न होने से ताला तोड़कर दाखिल हुई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। होमगंज स्थित नैना ज्वैलर्स पर एनआईए की टीम ने करीब नौ घंटे तक गहन जांच की। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे टीम कुछ अभिलेख सील कर अपने साथ ले गई। वहीं सत्तेश्वर स्थित कारोबारी के पुराने मकान पर भी एनआईए की टीम जांच में जुटी रही। मकान में रहने वाले किरायेदार के मौजूद न होने के कारण टीम ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुई। पूरे दिन यहां भी पुलिस का डेरा रहा।
कारोबारी कमलकांत वर्मा करीब एक दशक पहले तक मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित एक छोटे मकान में रहते थे। बाद में वह जिला अस्पताल के पास पेट्रोल पंप परिसर में बने आलीशान मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हो गए। इसके बाद पुराना मकान उन्होंने किराये पर उठा दिया था। बुधवार रात को एनआईए की टीम पुराने मकान पर भी पहुंची। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि एक महिला अधिवक्ता इस आवास में रहती हैं। वह कुछ दिन पहले ही अपने बेटे के साथ कहीं बाहर चलीं गईं थीं।
बुधवार रात को तीन बजे के करीब जब टीम पहुंची तो यहां ताला लटका था। इसके बाद टीम ताला तोड़कर मकान में दाखिल हुई। पूरे दिन टीम यहां भी जांच में जुटी रही और बाहर पुलिस बल तैनात रहे। मोहल्ले के लोग भी इस कार्रवाई से सहमे रहे।
वहीं दूसरी तरफ होमगंज बाजार स्थित नैना ज्वैलर्स पर भी रात तीन बजे से ही टीम जांच कर रही थी। इसके लिए टीम ने कमलकांत वर्मा के भाई शशि वर्मा के बेटे को घर से बुलाया था। उसने ही आकर दुकान के ताले खोले थे। पूरी कार्रवाई के दौरान वह भी मौजूद रहा। करीब नौ घंटे की जांच के बाद अधिकारी दोपहर 12 बजे दुकान से बाहर निकले। इस दौरान उनके हाथ में सील किया हुआ एक बड़ा लिफाफा भी था। जांच में मिले अभिलेख टीम सील कर अपने साथ ले गई है। इसके अलावा अन्य अभिलेख और आभूषण भी सील किए जाने की चर्चा रही।
जांच पूरी होने के बाद खुली भाई की दुकान
कमलकांत वर्मा तीन भाई हैं। इसमें रविकांत वर्मा उर्फ लाले सबसे बड़े हैं, उसके बाद कमलकांत और अजयकांत वर्मा उर्फ शशि सबसे छोटे हैं। रविकांत वर्मा उर्फ लाले वर्तमान में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष भी हैं। कमलकांत और अजयकांत जहां साथ रहते हैं तो बड़े भाई से उनका विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को एनआईए की कार्रवाई के दौरान नैना ज्वैलर्स के ठीक बगल में स्थित रविकांत वर्मा की सराफा की दुकान कृष्णा ज्वैलर्स बंद रही। वहीं कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जैसे ही टीम गई, दुकान खुल गई। रविकांत वर्मा ने संपर्क करने का भी प्रयास किया गया, लेकिन व न तो वह दुकान पर मिले और उनका मोबाइल नंबर भी स्विच रहा।