फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वित्तीय अनियमितता से पर्दा उठाएगी जांच समिति

Sun, 18 May 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाग्यनगर ब्लॉक की पांच पंचायतों में एक ही युवक के व्यक्तिगत बैंक खाते में 19 बार भुगतान किए जाने का मामले में सचिव की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी मामले में अनियमितता की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि पूर्व की पंचायतों में हुए भुगतान की भी जांच की जाएगी। विकास कार्यों में धांधली की एक शिकायत पर पंचायती राज विभाग ने अनियमितता का मामला पकड़ा है।
इसे लेकर अप्रैल माह में डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने भाग्यनगर ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायत हर्राजपुर, उसरारी, रानीपुर, सल्लाहपुर व कंचौसी में कुल 19 भुगतान संदिग्ध पाए हैं।
विज्ञापन

इस भुगतान में एक ही युवक के व्यक्तिगत बैंक खाते में 19 बार में तीन लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया गया। व्यक्तिगत खाते में पंचायत के सचिव की आईडी से हुए ये भुगतान सवालों के घेरे में पाए गए हैं।
विभाग की मानें तो अप्रैल माह में सचिव को जारी हुए नोटिस का जवाब न आने पर मई माह में रिमाइंडर भेजा गया। बावजूद इसके अभी तक सचिव की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया है। इस मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय कमेटी में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सहायक लेखाधिकारी को शामिल किया गया है।
मामले में जिस युवक के बैंक खाते में भुगतान किया गया है। वहीं सचिव की पूर्व में जिन पंचायतों में तैनाती रही है, उन्हें भी जांच के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत खाते में पांच अलग-अलग पंचायतों से 19 बार में भुगतान किया जाना पहली नजर में ही गलत है। नोटिस का जवाब न देने वाली सचिव पर जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व सहायक लेखाधिकारी को शामिल किया गया है।-श्रीकांत यादव, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें