फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 21 Feb 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मरीजों को पहुंचाने के लिए आनलाइन पोर्टल सेवा शुुरू की जाएगी। सभी सीएचसी और पीएचसी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें अस्पताल में ड्यूटी से नदारद रहने वाले डाक्टरों और कर्मचारियों पर भी नजर रखी जाएगी। गेस्ट हाउस में एक बातचीत में स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने ये जानकारी दी।  
विज्ञापन


मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव के तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर लौटते वक्त वह शहर के गेस्ट हाउस में रुके थे। इस दौरान सपाइयों ने उनका स्वागत किया। श्री मांझी ने कहा कि सरकार स्वाइन फ्लू को लेकर सचेत है। सभी सीएचसी पीएचसी को दवाएं व किटें उपलब्ध करा दी गई हैं। इससे महकमा सख्ती से निपट रहा है।

 राज्यमंत्री ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पतालों सहित प्रदेश के 800 ब्लाकों में संचालित सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आनलाइन पोर्टल सेवा से जोड़ा जाएगा। सभी पीएचसी व सीएचसी पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए जाएंगे। अस्पतालों में दवा वितरण से लेकर चिकित्सकों की कार्यशीलता पर नजर रखी जाएगी। इन अस्पतालों से डेली रिपोर्ट मंगाकर समीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि प्रदेश में चिकित्सकों की कमी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर साल 500 अतिरिक्त चिकित्सक बनाने की ओर कदम बढ़ा दिए है। वहीं पैथालाजी व्यवस्था चाक चौबंद के लिए 470 पैरा मेडिकल स्टाफ सूबे के सभी ब्लाकों में 3300 एएनएम व बड़े पैमाने पर संविदा पर चिकित्सकों की तैनाती की है। वहीं प्रदेश के  सरकारी अस्पतालों में 7000 नई शैय्याओं की वृद्धि की है।

 इससे पूर्व राज्यमंत्री व उनके साथ आए राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद का सपा नेता श्याम सुंदर निषाद, अनंत शुक्ला, दीपू शुक्ला, एडवोकेट सीपू शुक्ला, गोविंद पाल ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें