फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जीएसटी टीम ने पकड़ा था ट्रक, फिर खुलीं नकली खाद की परतें

Sun, 31 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन रोड पर एक मकान से नकली खाद का भंडाफोड़ होने की सूत्रधार जीएसटी टीम रही। शुक्रवार को अनंतराम टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही टीम ने इटावा की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका था।
विज्ञापन

खाद होने की बात पर ट्रक चालक कागजात नहीं दिखा पाया था। इसके बाद टीम की सूचना पर पुलिस दौड़ी और नकली खाद की परतें खोलीं।



जीएसटी मोबाइल टीम के पंकज कुमार पांडेय शुक्रवार को अजीतमल के अनंतराम टोल प्लाजा पर माल वाहक वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान औरैया से इटावा की ओर खाद लेकर जाता ट्रक रोका गया था। टीम ने चालक से जीएसटी के बिल मांगे, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा सका। इससे पंकज कुमार को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।



पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ के साथ खाद कारोबार की परतें उखाड़ना शुरू कर दीं। पुलिस ने मकान में छापा डाला। सदर कोतवाली पुलिस से लेकर कृषि विभाग व तहसील के अधिकारी भी जालौन रोड किनारे मकान में पहुंचे। रातभर नकली खाद के धंधे को लेकर पड़ताल चलती रही।
विज्ञापन








जीएसटी टीम करेगी टैक्स चोरी की जांच



मामले में आशंका जताई गई कि जीएसटी टीम ने जिस ट्रक को पकड़ा, उससे इटावा में भी नकली खाद पहुंचाई जा रही थी। जीएसटी मोबाइल टीम के पंकज ने बताया कि कागज न दिखा पाने पर वाहन को कब्जे में लिया था। इसके बाद मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। जीएसटी टीम केवल टैक्स चोरी की जांच करेगी। ट्रक कार्यालय में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें