राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना दूसरे चरण का कार्य तेज गति से चलाने के लिए कार्रदाई संस्था ज्योति स्ट्रेक्चर के डीजीएम एबीएस राजू ने ऐरवाकटरा ब्लाक के ग्राम रामपुर खास में भूमि पूजन किया।
इस दौरान डीजीएम राजू ने बताया कि जिले में 1970 गांव में विद्युतीकरण कराने का कार्य ज्योति स्ट्रेक्चर को दिया गया। भारत सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी गांव विद्युतीकरण से वंचित न रहने पाए।
कहा कि बिजली आम आदमी की आवश्यकता बन गई है। इसलिए सरकार ने प्राथमिकता क्रम में चयनित किए गए जिले के 1970 गांवों को संतप्त करने का निर्णय लिया है।
बताया कि पूर्व में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के प्रथम चरण में जिन गांवों का विद्युतीकरण कराया जा चुका है, उससे अवशेष बचे गांवों का कार्य द्वितीय चरण में कराया जा रहा है।
इस मौके पर अनुराधा एसोसिएट के प्रोपराइटर राजकुमार पालीवाल, बलवीर सिंह यादव, अवनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।