फोटो-41-नाले में आईफोन की तलाश करता युवक। स्रोत: वीडियोग्रैब
औरैया। बरात के जश्न में अक्सर मामूली सी लापरवाही खलल डाल देती है। एक ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार रात शहर से सामने आया।
यहां एक गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम के दौरान सड़क पर बरात निकल रही थी। दूल्हे का भाई डीजे की धुन पर थिरक रहा था। एकाएक उसका मोबाइल सड़क किनारे नाले में जा गिरा। ऐसे में बरात रुक गई।
इसके बाद युवक नाले में उतरकर काफी देर तक मोबाइल को खोजता रहा, लेकिन फोन नहीं मिल सका। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। (संवाद)