फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार केवल परिवार की पार्टी’

Fri, 19 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो, औरैया, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को  फफूंद मार्ग स्थित बसपा कैंप कार्यालय में संगठन की जिला स्तरीय एक दिवसीय कैडर बैठक में मंडलीय पदाधिकारियों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव के लिए जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि सपा केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है।
विज्ञापन


कानपुर मंडल के कोआर्डीनेटर अजय भारती ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनना तय है। उन्होेंने मौजूद कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाने की नसीहत दी।

इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अशर्फी लाल संखवार, नरेन्द्र कुशवाहा, जसकरन कठेरिया, लोकसभा संयोजक भीमराव अंबेडकर के अलावा पार्टी के जिलाध्यक्ष बौद्ध प्रिय गौतम तथा दिबियापुर विधान सभा क्षेत्र के घोषित प्रत्याशी रामकुमार अवस्थी ने संबोधन में कार्यकर्ताआें से संगठन को मजबूत बनाने को कहा।
विज्ञापन


बूथ स्तर पर जनता से संवाद बनाने को कहा है। विधानसभा प्रभारी रामकुमार अवस्थी ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी मुखिया बहन मायावती का जन्म दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष सुनील ने पार्टी की संगठानात्मक समीक्षा कर मौजूद पदाधिकारियों को संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें