फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी सालगिरह पर सरकार ने बांटे तोहफे

Wed, 16 Mar 2016 12:03 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लैपटाप पाकर चहकीं मेधावी छात्राएं। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
सपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मंगलवार को ककोर के तिरंगा स्टेडियम में आयोजित समारोह में जिले के 569 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत लाभांवित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से तोहफा पाकर लाभार्थी गदगद होकर वापस लौटे।
विज्ञापन


सरकार के चार साल पूरे होने की खुशियों को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जहां समारोह स्थल पर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं के विभिन्न स्टालों सहित कृषि विभाग की ओर से कृषक मेला भी आयोजित किया। विभागीय स्टालों में  शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम प्रवर्तन, विद्युत आदि विभागों के स्टाल सजाकर जहां आम लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं उन्हें योजनाओं के लाभ लेने की प्रक्रिया का भी प्रचार-प्रसार किया गया।

वर्षगांठ मौके पर जहां प्रदेश सरकार की ओर से जिले को दो एंबूलेंस का तोहफा दिया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के 569 पात्रों को योजनाओं से लाभांवित भी किया गया। अर्से से लगाई गई आस पूरी होने पर समोराह में आने वाले पात्र गरीब चेहरे पर मीलों लंबी मुस्कान के साथ घर वापसी को विदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लाभार्थी को मिला तोहफा
योजना का नाम                लाभार्थी
मेधावी बच्चों को लैपटाप                          145
श्रम विभाग की साइकिल योजना           142
मेधावी छात्र पुरस्कार योजना         44
मेधावी छात्रवृत्ति योजना                12
लोहिया आवास योजना                30
राष्ट्रीय पारिवारिक योजना               69
शादी अनुदान                    22
कृषक दुर्घटना बीमा योजना               30
आम आदमी बीमा योजना               22
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना               20
एग्री जंक्शन योजना                   08
फार्म मशीनरी बैंक योजना               03
लेजर एंड लबरल योजना               03
माइक्रो कामधेनु योजना               02
रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष          01
कौशल विकास मिशन                14
एंबुलेंस                                      02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें