फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रेन से कटने गई बच्ची का स्कूल में कराया दाखिला

Thu, 17 Jul 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। पिता की पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई सात साल की बच्ची को पुलिस ने बचा लिया था। बुधवार को दंपती ने बच्ची का स्कूल में दाखिला भी करा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की पुत्री (7) डीएफसी लाइन पर ट्रेन से कटने पहुंच गई थी। मौजूद लोगों ने बच्ची को देख पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस उसे बचाकर अपने साथ थाने ले गई थी। जहां उसके पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी। उधर, पिता ने बच्ची को अछल्दा क्षेत्र के निवासी चंदन को सहमति पत्र देकर भरण पोषण व देखभाल के लिए सौंप दिया था।
विज्ञापन

चंदन ने बुधवार को अपनी पत्नी राजरानी के साथ एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची का कक्षा एक में दाखिला करा दिया है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता ने थाने में लिखा पढ़ी कर बच्ची को गोद लेने की बात कही है। अछल्दा थानाध्यक्ष रमेश सिंह का कहना है कि थाने में कोई गोद लेने की प्रकिया नहीं हुई है। दोनों लोगों ने आपसी सहमति से बच्ची को सौंपा होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें