फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवती ने फंदा लगा दी जान, युवक पर धमकाने का आरोप

Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मृतका के पिता से घटना की जानकारी करते सीओ भरत पासवान। - फोटो : एक मार्च को प्रकाशित खबर। संवाद
विज्ञापन
सहार (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर में सोमवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन

मृतका के पिता ने एक युवक पर धमकाने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे, वहीं परिजन ने एक घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया।
गोपालपुर निवासी सत्येदव की बेटी रेनू (19) ने इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार सुबह 7 बजे के करीब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां सुनीता देवी कमरे में बुलाने पहुंचीं।
विज्ञापन

बेटी के जवाब न देने और कमरा बंद होने पर खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो बेटी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे पर लटकता देखा। चीख पुकार की आवाज सुन पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीओ बिधूना भरत पासवान, थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने दरवाजा तुड़वाकर शव को फंदे से उतरवाया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
मृतका के पिता सत्यदेव ने बताया कि रविवार को गांव में आए एक बाइक सवार युवक ने बेटी को धमकी दी थी। आरोपी बेटी को फोन पर भी आए दिन धमकी देता था। धमकी क्यों देता था, इसकी जानकारी नहीं है।
इससे आहत होकर बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ भरत पासवान ने बताया कि युवती के मोबाइल की जांच करवाई जा रही है। मामले में परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें