फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती

Mon, 20 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ मई को देश के महान पुरुष महाराणा प्रताप की जयंती क्षत्रिय महासभा धूमधाम से मनाएगी। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप मौजूद रहेंगे। इस मौके पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण के साथ-साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन



 
विनायक पैलेस में वार्ता के दौरान क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह व पूर्व जिला महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बताया कि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने को सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इस दौरान महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण पश्चात जुलूस निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए तिलक महाविद्यालय पर समाप्त होगा। इसके बाद विचार गोष्ठी होगी।
विज्ञापन



गोष्ठी के जरिए महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जाएगी। वार्ता के दौरान बाबू सिंह तोमर, ओमकार सिंह सेंगर, कृपाल सिंह, शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें