कड़ाके की ठंड ने दैनिक जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पांच दिनों से लगातार चल रही सर्दी ने सभी को बेहाल कर दिया। गुरुवार को ठंड के चलते लोग अपने घरों में दुबके रहे। वहीं चौराहों पर अलाव जलते नजर आए।
पिछले पांच दिनों से तापमान में हो रही गिरावट और सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार को सर्दी के चलते न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। शीत लहर से बचने के लिए लोग अपने को घरों में सुरक्षित करते नजर आए।
उधर, सर्दी से ठिठुर रहे राहगीरों को समाजसेवियों ने चाय का वितरण कराया। सरांय बाजार में समाजसेवी श्याम दास वर्मा ने शीत लहर के चलते लोगों को चाय का वितरण कराया है।