बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर गुरुवार को भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्घालुओं ने कथावाचक का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में सिंदुरिया आलमपुर, भरापुर, जुआ कस्बा फफंद, अधारसी, बल्लापुर के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी रमेश चंद्र अवस्थी, कृपाल सिंह पाल, पुष्पेंद्र गुप्ता, कल्लू अवस्थी, ग्राम प्रधान विनोद कुमार दोहर,े पूर्व प्रधान ओम जी राजपूत, छुट्टन गुप्ता आदि ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा।