फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बागवान के लिए शूल बने उनकी ही बगिया के फूल

Mon, 15 Sep 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -15 एयूआरपी 01-डॉ कृतिका चावला। संवाद
विज्ञापन
औरैया। मेहनत की सींच से पौधों को तैयार करने वाले बागवान ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बगिया को महकाने वाले फूल उनके लिए शूल बन जाएंगे। कभी संपत्ति के बंटवारे को लेकर तो कभी बहकावे में आकर औलादों ने अपनी हदें पार कर दीं। माता-पिता को पीटा ही नहीं, घर तक से निकाल दिया। कई बेटे तो ऐसे रहे जिन्होंने माता-पिता के खून से अपने हाथ तक लाल कर लिए। यह करने से पहले एक बार भी उनका कलेजा नहीं कांपा। उन्हें एक बार भी माता-पिता का त्याग नजर नहीं आया। रोजाना थाना-चौकी पहुंच रहे ऐसे मामले मन विचलित कर रहे हैं। औरैया में नौ माह के अंतराल में 23 घटनाएं समाज में हुए इस बदलाव की कड़वी सच्चाई बताने के लिए काफी है।
विज्ञापन

-
केस एक।
जमीन के विवाद में कार से कुचलकर पिता को मार डाला
10 सितंबर 2025 को अयाना निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार रमेश चंद्र पाल (85) की उसके बेटे पदम ने कार से कुचलकर हत्या कर दी। पदम रमेश की दूसरी पत्नी सिया देवी का बेटा है। जमीन का बंटवारा होने के बाद भी वह कम हिस्सा मिलने व पेंशन के रुपयों की मांग करता था। इसी के चलते पिता की जान ले ली।

केस दो
पत्थर से वारक की हत्या
29 अगस्त 2025 को दिबियापुर क्षेत्र के बख्तावरपुर गांव में शराब के रुपये न देने पर 28 वर्षीय बेटे साहबलाल का अपने पिता गंगा सिंह से विवाद हो गया। रात में खाना खाने के बाद पिता गंगा सिंह सो गए। इसी बीच साहबलाल ने पिता के सिर पर पत्थर के टुकड़े से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन



केस तीन
कार से टक्कर मारी, फिर सुनसान जगह फेंका
5 मई 2025 को औरैया के कुदरकोट क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी रवींद्र सिंह यादव की बाइक में उनके ही दो बेटों आदेश यादव व नवीन यादव ने पहले कार से टक्कर मारकर घायल किया फिर कार में ही अगवा कर सुनसान जगह पर फेंक दिया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। पुलिस की पूछताछ में पिता पर संपत्ति में हिस्सा न देने पर बेटों ने हत्या की बात कही।
-
केस चार
पत्नी के साथ मिलकर डंडे से पीटकर मारा
9 फरवरी 2025 को सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुर निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि वह पत्नी व बेटी के साथ घर पर था। इसी बीच संपत्ति के विवाद में बेटे विनय ने पत्नी के साथ मिलकर डंडे व बांका से हमला कर दिया। हमले में पत्नी बेटी व वेदप्रकाश घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बेटे व पत्नी को जेल भेजा था।

खून के रिश्ते का भी कत्ल करने में नहीं संकोच
इंसानी रिश्ते तो दूर खून के रिश्ते का भी कत्ल करने में लोग तनिक भी संकोच नहीं कर रहे हैं। रोजाना सामने आ रही इस तरह की घटनाएं मन को विचलित कर रही हैं। झूठी शान, अवैध संबंध, रिश्तों में खटास, पति-पत्नी के बीच शक की दरार, आपसी मनमुटाव, प्रेम प्रसंग में बाधा और नशेबाजी इन घटनाओं का कारण बन रही है।

बच्चों की हर जरूरत पूरा न करें : -डॉ. कृतिका चावला, मनोरोग विशेषज्ञ
बच्चों की हर जरूरत को पूरा न करें। बच्चों की जरूरतें बढ़ने व पूरी न होने पर उनके अंदर हीन भावनाएं आती हैं। मानसिक विकार पैदा होने के साथ धैर्य की कमी, आपा खो देने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है। गुस्से पर काबू रखें। अधिक क्रोध आने पर हाथ-पैर कांपने लगते हैं, दिल तेजी से धड़कने लगता है, शरीर गर्म हो जाता है। ऐसी स्थिति में उस जगह से चले जाना चाहिए। यह करने से घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें