फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पहले में दम घुटना तो दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव नगला निवी में सोमवार सुबह प्रेमी युगल के शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटके मिले थे। मामले में जहां सोमवार शाम चिचौली में तीन सदस्यीय चिकित्सीय टीम के पैनल ने पोस्टमार्टम किया तो परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और फिर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट शव लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इसी बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर नजर पड़ते ही पुलिस की सांस फूल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण दम घुटना से लिखा देख सक्रिय हुए पुलिस महकमे ने श्मशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार से पहले ही दोनों के शव कब्जे में लेकर वापस गांव पहुंचाए। जहां उच्चाधिकारियों की पहल के बाद डॉक्टरों के पांच सदस्यीय पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ फिर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। जिसमें मामला हैंगिंग का आने पर पुलिस की सांस में सांस आई। टीम ने बिसरा भी सुरक्षित किया। इसके बाद परिजनों ने दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया।
नगला निवी निवासी युवती करिश्मा शाक्य व शादीशुदा नीलेश कमल के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात को दोनों एकाएक लापता हो गए। सोमवार सुबह दोनों के शव गांव किनारे पेड़ से करिश्मा के दुपट्टे के दो हिस्सों से बने फंदे पर मिले। पूरे मामले में पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार शाम चिचौली ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां तीन सदस्यीय टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव वापस गांव ले जाए गए। जहां से अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे ही थे। कि तभी पीछे से पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को वापस गांव ले गए। हालांकि इस बीच परिजनों ने श्मशान घाट से वापस शव को घर ले जाने को अपशकुन बताया लेकिन पुलिस ने परिजनों को समझा लिया।
उधर पुलिस महकमा शवों की दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की कवायद में जुट गया। इसमें उच्चाधिकारियों की ओर से किए गए पत्राचार के बाद स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से पांच सदस्यीय डॉक्टर व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम गठित कर मंगलवार देर रात दोनों के शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ किया गया। इसमें पांच सदस्यीय पैनल की ओर से युवक-युवती की मौत हैंगिंग से होना पाया गया। इस बीच पैनल ने मृतक युवक के शव का विसरा भी सुरक्षित किया। वहीं हैंगिंग से मौत होने की रिपोर्ट देख पुलिस ने राहत की सांस ली।

बोले जिम्मेदार-
पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की बात सामने आई थी। वहीं दूसरी बार पांच सदस्यीय पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उच्चाधिकारियों ने स्वास्थ्य निदेशालय से दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। घटना के दिन मौके से दम घुटने जैसे साक्ष्य नहीं मिले थे। दोनों शवों के अंतिम संस्कार करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

-अशोक कुमार, सीओ बिधूना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें