फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: विधायक निधि की ढाई-ढाई करोड़ की पहली किस्त आई

Wed, 13 May 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शासन स्तर से जिले के तीनों विधायकों की वित्तीय वर्ष 2026-27 की निधि के रूप में ढाई-ढाई करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के सापेक्ष सदर और दिबियापुर विधायक ने प्रस्ताव भी दे दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आरईएस) ने उनके प्रस्तावों के एस्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक बिधूना विधायक का प्रस्ताव नहीं आया है। ऐसे में विधायक के प्रस्तावों के लिए पत्राचार किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में विधायक निधि की दो किस्तों में मिले पांच करोड़ रुपयों से जनपद में कई काम कराए गए हैं। बिधूना क्षेत्र में लेटलतीफी के बीच कुछ कार्य अभी भी चल रहे हैं। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया की निधि से चार करोड़ से गांवों की सड़कों का निर्माण हुआ और एक करोड़ से हाईमास्ट लाइटें लगाई गईं। वहीं दिबियापुर में सड़क के साथ वाटर कूलर, यात्री प्रतीक्षालय, स्मृति द्वार बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


बिधूना विधायक रेखा वर्मा की निधि से कुछ काम अभी चल रहे हैं। इसी बीच अप्रैल में शासन स्तर से विधायकों की 2026-27 सत्र की पहली ढाई-ढाई करोड़ की किस्त जारी कर दी गई।
इस धनराशि के तहत विकास कार्य कराने के लिए सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने डेढ़ करोड़ के प्रस्ताव दिए हैं। इसमें हाईमास्ट लाइटें, दो सड़कें और तीन स्वागत द्वार के काम शामिल हैं। वहीं दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव की ओर से 80 लाख के प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिए गए हैं। इनमें सड़कों का निर्माण शामिल है।
इन प्रस्तावों पर आरईएस ने एस्टीमेट बनाना भी शुरू कर दिया है। हालांकि बिधूना विधायक रेखा वर्मा के प्रस्ताव अभी तक मुख्यालय को नहीं भेजे गए हैं। ऐसे में सीडीओ स्तर से उनसे पत्राचार किया गया है।

-

विधायक निधि की मद में वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली ढाई करोड़ की किस्त आ गई है। सदर व दिबियापुर विधायक के प्रस्ताव आ गए हैं। बिधूना विधायक का प्रस्ताव आना शेष हैं। इसके लिए उनसे पत्राचार करते हुए प्रस्ताव की मांग भेजी गई है।
विज्ञापन

-मनीष कुमार मौर्या, प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें