फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में लगी आग से गृहस्थी खाक

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
औरैया
विज्ञापन
सदर बाजार में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के कानपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी में तीसरी मंजिल पर एक आवास में  सिलेंडर में लीकेज से लगी आग से गृहस्थी खाक हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता दिलाने  की मांग की है।
विज्ञापन


गौरैया तालाब की ओर बनी कांशीराम कालोनी में गुरुवार को तीसरी मंजिल पर रहने वाले फहीम अहमद के घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में लीके ज से आग लग गई। गृहस्वामी ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। वह कामयाब नहीं हुए। आग ने घर में रखी रजाई, गद्दे व गृहस्थी के सामान को चपेट में ले लिया। आग की सूचना  100 नंबर पर दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फहीम के घर में रखा गृहस्थी का सामान, रजाई- गद्दे, टीवी, फ्रिज, चारपाई व खाने-पीने का सामान राख हो गया।  फहीम ने बताया कि आग से लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। फहीम ने पुलिस को दी तहरीर में मामला दर्ज कर आर्थिक सहायता दिलाने जाने की मांग की है। वहीं फायर कर्मियों ने बताया कि आग में अधिक से अधिक पचास हजार रुपये का ही सामान जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें