अछल्दा। बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे थाना क्षेत्र के गांव रामपुर वैश्य निवासी पिंटू की अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद पति अपने आठ माह के मासूम बेटे को लेकर घर से निकलकर अछल्दा ठेका पहुंचा।
वहां शराब पीने के बाद एक व्यक्ति के मकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा रहा। लोगों ने मासूम को रोते देख उसको बिस्कुट खिलाकर शांत कराया। नशे में धुत पड़े मासूम के पिता के हाथ से मोबाइल छीनकर उसकी पत्नी को फोन पर सूचना दी।
मौके पर पहुंचा उसका बड़ा भाई सिंटू मासूम को ले जाने पर छोटे भाई ने बड़े भाई के साथ खींचातानी भी की लेकिन सिंटू अपने भतीजे को लेकर घर चला गया। (संवाद)