फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने की पुष्टि

Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जुगराजपुर में मंगलवार को पेड़ से लटके मिले किसान के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण फंदा लगना बताया गया है। किसान फसल में हुए नुकसान से परेशान था।
विज्ञापन

गांव जुगराजपुर निवासी संदीप दोहरे (28) शव मंगलवार शाम गांव के बाहर पुराह नदी के पास एक पेड़ से लटका मिला था। संदीप अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और खेती-बाड़ी के जरिए अपने परिवार का सहारा बना हुआ था। मंगलवार दोपहर वह गेहूं काटने के बहाने खेत पर गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
परिजन के अनुसार संदीप पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। उसने करीब 10 बीघा जमीन में आलू की फसल बोई थी लेकिन इस बार फसल में हुए नुकसान के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इसी आर्थिक क्षति और कर्ज के बोझ के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें