बिधूना। कस्बा के मोहल्ला चंदरपुर में अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने एक घर में धावा बोल दिया और कमरे से जेवर व नकदी पार कर दी। घटना के समय परिवार के लोग छत पर सोए थे। गृहस्वामी के मुताबिक चोर करीब छह लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पुलिस पहुंचकर छानबीन की। घटना संदिग्ध मानकर पुलिस जांच में जुटी है।
मोहल्ला चंदरपुर निवासी अरुण उर्फ सनी प्रजापति का खेत किनारे दो मंजिल मकान है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे सनी दूध देने गया था। पत्नी नीचे मकान में थी। मोहल्ला में एक लोगों की तेरहवीं थी। मोहल्ले के अधिकांश लोग कार्यक्रम में थे। इस दौरान बिजली नहीं थी। आरोप है कि अंधेरे का फायदा उठकर चोर मकान की पहली मंजिल में घुस गया। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवरात पार कर ले गए। रात करीब साढ़े नौ बजे वह कमरे में पहुंचा तो सामान बिखरा था।
पीड़ित ने बताया कि बक्से में रखा मंगलसूत्र, झांले, बाला व नकदी समेत करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पीछे से घर में घुसने की आशंका जताई। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मकान के पीछे घर में जाने का कोई जगह नहीं है। मामला संदिग्ध लग रही है फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।