फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुलिस के समझाने पर माने परिजन, छात्रा का अंतिम संस्कार किया

Sun, 26 Apr 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। मोहारी स्थित राजकमल होटल के सामने शनिवार को हुए हादसे में छात्रा की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को परिजन हादसे की जांच के लिए अड़ गए।
विज्ञापन

शव घर पर रखकर अंतिम संस्कार से मना करने लगे। देर शाम पुलिस गांव पहुंची और परिजन को काफी समझाया। इसके बाद यमुना नदी किनारे छात्रा का अंतिम संस्कार (जलप्रवाह) किया गया।
गांव सराय टडवा मंतला निवासी रीतू (19) व कल्ले का पुर्वा निवासी विपिन (20) बाइक से शनिवार को कहीं जा रहे थे। हाईवे पर मोहारी के पास राजकमल होटल के सामने अचानक बाइक का टायर फट गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में रीतू ने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद रीतू का शव गांव लाया गया। रीतू घटनास्थल पर युवक के साथ कैसे और क्यों पहुंची, इस मसले को लेकर परिजन पुलिस से जांच की मांग करने लगे। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अड़ गए। रविवार शाम पुलिस गांव पहुंची। सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि परिजन को समझाने के बाद छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें