फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्मार्ट फोन मिले तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया/फफूंद। ककोर स्थित प्रकाश चंद्र महाविद्यालय व फफूंद के रामकुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। जिन्हें पाकर छात्र-छात्राओं ने खुशी जताई।

शनिवार को ककोर स्थित प्रकाश चंद्र महाविद्यालय सभागार में जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह राजावत ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन का प्रयोग करके छात्र-छात्राएं अपना अध्ययन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन का उपयोग अपनी शिक्षा का बेहतर बनाने के लिए करें। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा कटियार मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फफूंद प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार को कस्बे के राम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय में आयोजित स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने 550 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। कहा कि सरकार छात्रों की बेहतर शिक्षा को लेकर यह योजना चला रही है, ताकि छात्र-छात्राएं इसका सदुपयोग करके उच्च शिक्षा पाकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

इस मौके पर संघ के जिला प्रचारक अनूप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, प्रबंधक मुकेश भारती, मारुत चंद्र, मनोज यादव आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें