फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दूसरे दिन भी मीटिंग में नहीं शामिल हुए अधिशासी अभियंता, वेतन काटने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की जूम मीटिंग में दूसरे दिन भी जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता अमन यादव नदारद रहे। डीएम ने नाराजगी जताते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को भी बैठक में अधिशासी अभियंता समेत छह अधिकारी शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार को हुई मीटिंग में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, तहसीलदार बिधूना, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सीडीपीओ एरवाकटरा, एमओआईसी बिधूना अनुपस्थित रहे थे। डीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को फिर सुबह 10 बजे जूम मीटिंग शुरू हुई। डीएम ने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता के बारे में पूछा। पता चला की वह मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इस पर उन्होंने उनका वेतन काटने के निर्देश दिए। बैठक में शामिल अधिकारियों को 10 बजे ऑफिस में बैठने के निर्देश दिए जिससे फरियादियों की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें