फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 28 साल बाद बनेगा पालिका का प्रवेश द्वार

Sun, 15 Mar 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका परिषद कार्यालय के प्रवेश द्वार का सपना पिछले 28 सालों से पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अब पालिका की ओर से किए गए प्रयासों के चलते अब द्वार को लेकर चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। आपत्ति जता रहे एक दुकान मालिक ने प्रवेश द्वार निर्माण पर सहमति जता दी है। जल्द ही पालिका का प्रवेश द्वार बनाया जाएगा।
28 साल पहले पालिका की बोर्ड बैठक में कार्यालय के प्रवेश द्वार को बनाने की चर्चा हुई थी। प्रस्ताव को लेकर जब प्रयास शुरू हुए तो एक दुकान के मालिक की ओर से आपत्ति जता दी गई थी। मामला कोर्ट में जा पहुंचा। सालों से चले आ रहे इस विवाद पर अब पालिका ने दुकान मालिक को द्वार बनाने के लिए राजी कर लिया है। पालिकाध्यक्षों के कई कार्यकाल बीत जाने के बाद भी द्वार का निर्माण फंसा हुआ था। इसे लेकर अक्सर कार्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि एक दुकान मालिक की ओर से द्वार निर्माण पर आपत्ति जताई गई थी। अब प्रवेश द्वार बनाने को लेकर सहमति जता दी गई है। जल्द ही कार्यालय के एंट्री पॉइंट पर भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। राजस्थानी पत्थरों से द्वार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें