फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्मार्ट मीटर लगाने वाले कर्मचारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से वसूली के मामले में जीनस कंपनी के अधिकारियों की जांच में मामला सही निकला। संबंधित कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। जल्द नए कर्मचारियों से काम कराने का आश्वासन उपभोक्ताओं को मिला।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शशिकांत दुबे ने उप खंड अधिकारी कृष्ण बिहारी यादव को शिकायती पत्र देकर स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर कर्मचारी द्वारा वसूली का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने उपभोक्ता की समस्या को प्रकाशित किया। विभागीय अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया। सोमवार को मीटर लगाने वाली जीनस कंपनी के सुपर वाइजर दिलीप अग्निहोत्री ने मौके पर जाकर जांच की, जिसके बाद कार्रवाई की गई। सुपर वाइजर दिलीप अग्निहोत्री ने बताया कि जल्द ही नई टीम तैयार कर मीटर बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें