फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्कामुक्की में पैसेंजर ट्रेन से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Wed, 27 Dec 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
बुजुर्ग की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भरथना से फफूंद जा रहा एक वृद्ध अछल्दा स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास धक्कामुक्की में ट्रेन से गिर गया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव के पास मिले कागज व आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गपकापुर निवासा बेनीराम (62) अपनी रिश्तेदारी भरथना गए थे। बुधवार को वह टूंडला से कानपुर जाने वाली पैसेंजर से फफूंद (दिबियापुर) स्थित अपनी रिश्तेदारी जाने के लिए निकले थे। अछल्दा स्टेशन आने से पहले गेट की तरफ आ गए।

इसी बीच धक्का मुक्की में बुजुर्ग संतुलन खो बैठे और पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन से नीचे गिरने से मौत हो गई। एसआई पप्पू सिंह ने शव के पास से मिले कागज व आधार कार्ड से मृतक की पहचान की। भरथना से फफूंद जाने का टिकट भी मिला है। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें