फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बूढ़ादाना रजबहा के नाले की खांदी कटी, 50 बीघा खेत जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा क्षेत्र के बूढ़ादाना रजबहा से सेऊपुर नाला निकला है। गुरुवार तड़के वीरपुर पास नाले की खांदी कटने से खेतों में पानी भरने लगा। 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इस दौरान खेत पर पहुंचे किसानों ने कुलाबा बंद किया।
विज्ञापन

अछल्दा क्षेत्र से निकले बूढ़ादाना रजबहा से निकले सेऊपुर नाले के जरिए वीरपुर गांव के खेतों की सिंचाई की जाती है। गुरुवार तड़के नाले की खांदी कट गई। कुछ ही घंटों में गेहूं व सरसों के खेत जलमग्न हो गए। खेत पर तालाब सा नजारा देख किसान चितिंत हो गए। वीरपुर निवासी किसान अमन कुमार, अश्वनी, मुलायम सिंह, लाल सिंह, सौरभ, राजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, अनुज, सुधीर, सुनीता देवी, आलोक पाल, अवधेश, सुनील, बलवीर, पप्पू, महेंद्र बाबू समेत कई किसानों की भीड़ खेत पर जुटी।
किसानों के मुताबिक 35 बीघा गेहूं व 15 बीघा सरसों की फसल डूब गई है। किसानों ने बताया कि एक वर्ष पहले सिंचाई विभाग द्वारा नाला के कुलाबा को पक्का बनाया गया था। जिसे अराजकतत्वों ने तोड़ दिया था। जिस वजह से गुरुवार तड़के खांदी फटने की घटना सामने आई। वहीं किसानों ने कुलाबा बंद किया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश चंद्र ने बताया कि जल्द ही कुलाबा का दोबारा निर्माण कराया जाएगा। अभी किसानों की ओर से सिंचाई की जरूरत के चलते कुलाबा को बंद नहीं कराया जा सकता है। हालांकि खेतों में पानी न भरे इसके इंतजाम कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें