फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जनपद को मिले 19 ग्राम पंचायत सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी से जूझ रहे जिले को 19 नए ग्राम पंचायत सचिव मिले हैं। शनिवार को नवनियुक्त सचिवों का विकास भवन में सत्यापन कराया गया। अभिलेखों की जांच के बाद अब सोमवार को उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाने की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सचिवों के 147 पद निर्धारित हैं जबकि वर्तमान में 97 सचिव ही कार्यरत हैं। इनमें बिधूना ब्लॉक का एक सचिव निलंबित चल रहा है। सचिवों की कमी के कारण कई ग्राम पंचायतों का अतिरिक्त प्रभार मौजूदा सचिवों के पास है। शनिवार को विकास भवन में नवनियुक्त 19 सचिवों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी अभिलेखों का सत्यापन किया गया। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाने की बात कही गई है। जिले की ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी के चलते मौजूदा सचिवों पर अतिरिक्त पंचायतों का जिम्मा है। इससे पंचायतों में विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं और ग्रामीणों से जुड़े कार्यों का दबाव बना हुआ है। नए सचिवों की तैनाती से पंचायत स्तर पर कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। एक सचिव पर एक से अधिक ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है इससे ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें