फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हर घर तिरंगा से देशभक्ति के रंग में रंगा जिला, धूमधाम से निकली यात्राएं

Sat, 15 Aug 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
बिधूना में तिरंगा रैली निकालते अधिवक्ता व अन्य। संवाद
विज्ञापन
बिधूना/अछल्दा/दिबियापुर (औरैया)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में देशभक्ति का जज्बा चरम पर नजर आ रहा है। शुक्रवार को बिधूना, अछल्दा व दिबियापुर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बिधूना में तहसील प्रशासन और बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा भगत सिंह चौराहे पहुंची, जहां शहीद भगत सिंह व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। एसडीएम कमल कुमार सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन तिवारी, नायब तहसीलदार राकेश सिंह रहे।
अछल्दा में सराय बाजार स्थित उच्च प्राथमिक व कन्या प्राथमिक विद्यालय से सुबह 11 बजे ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। दिबियापुर में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सौजन्य से यात्रा निकाली गई।

बिधूना में तिरंगा रैली निकालते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

बिधूना में तिरंगा रैली निकालते अधिवक्ता व अन्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें