फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जिला अस्पताल को जल्द मिलेंगे आर्थो और जनरल सर्जन

Tue, 30 Sep 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30एयूआरपी 14- जिला अस्पताल के बाहर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
औरैया। जिला अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। यहां पर लंबे समय से डॉक्टरों की कमी है। सीएमएस व सीएमओ की पहल पर आर्थो व जनरल सर्जन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना हड्डी के मरीज बहुतायत में आते हैं। एक्सीडेंटल मामले भी अच्छे खासे रहते हैं। इन मरीजों को जरूरी उपचार के लिए चिचौली मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ (आर्थो डॉक्टर) व जनरल सर्जन की कमी इस उपचार में आड़े आ रही है। इस समस्या को देखते हुए सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार से वार्ता की है।
इसमें अजीतमल व चिचौली 100 बेड से दो डॉक्टरों को शहर के जिला अस्पताल में शिफ्ट करने पर बात बनी है। इसमें आर्थो व जनरल सर्जन को चुना गया है। इस फेरबदल को लेकर सीएमएस ने स्वास्थ्य निदेशालय को पत्राचार किया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद सीएमओ स्तर से डॉक्टरों की नई तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि आर्थो व जनरल सर्जन को लेकर सीएमओ से हुई बात पर सहमति हो गई है। जल्द ही निदेशालय से हरी झंडी मिलते ही अस्पताल में आर्थो व जनरल सर्जन की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें