फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद में अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, खुशी की लहर

Tue, 30 Sep 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30एयूआरपी 33- फफूंद स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत ट्रेन व लोको पायलट व गार्ड का स्वागत करते ल
विज्ञापन
दिबियापुर। उत्तर मध्य रेलवे के फफूंद रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन यह ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म 3 पर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। ट्रेन पहुंचने पर लोको पायलट व स्टेशन अधीक्षक का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पहले दिन इस ट्रेन से पांच स्थानीय लोगों ने सफर किया।
विज्ञापन

दरभंगा से मदार (अजमेर) तक चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन का दरभंगा से यहां पहुंचने का निर्धारित समय 6:08 है। पहले दिन यह ट्रेन 7:39 पर फफूंद स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन रुकते ही नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा समेत अन्य लोगों ने ट्रेन के लोको पायलट का अभिनंदन किया। इस मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक अजय राय का भी स्वागत किया गया। वहीं 8:03 पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने रवाना किया। स्थानीय लोगों ने इस ठहराव को नगर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
यह ट्रेन सीसीटीवी कैमरे से लैस है। स्टेशन अधीक्षक अजय राय रोहित कुमार ने बताया कि अमृत भारत एक्सप्रेस के साप्ताहिक स्टॉपेज के बाद कुछ महीनों में लिंक एक्सप्रेस हरिद्वार, फरक्का एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस व एक अन्य एक्सप्रेस ट्रेन का भी ठहराव होने की उम्मीद है। वाणिज्य पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन में दीपावली तक रिजर्वेशन फुल हैं। पहले दिन एक टिकट आगरा राजा मंडी, तीन टिकट जयपुर व एक इटावा का टिकट यूटीएस से खरीदा गया।

फोटो-30एयूआरपी 33- फफूंद स्टेशन पर पहुंची अमृत भारत ट्रेन व लोको पायलट व गार्ड का स्वागत करते ल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें