बिधूना। मऊ कछपुरा स्थित देवगढ़ बाबा और माता दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार रात 47वें त्रिदिवसीय सांस्कृतिक रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलाकारों ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया।
विज्ञापन
इनमें मुनि याचना, दशरथ-विश्वामित्र संवाद और ताड़का वध शामिल थे। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में मुनि विश्वामित्र ने राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा के लिए साथ भेजने की याचना की। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सेंगर, पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता और छेदीलाल व्यवस्थाओं में जुटे रहे। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी रामकथा के अन्य प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।