अटसू। क्षेत्र के गांव मौहारी में बिजली विभाग की ओर से शिविर लगा। इसमें बकायेदारों से 2.36 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। वहीं भुगतान न करने पर बकायेदारों को बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। इस दौरान टीम ने बकायेदारों के घरों पर पहुंचकर वहां लगे मीटर से रीडिंग की जांच की।
शिविर में एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही ब्याज में छूट योजना का लाभ लिए जाने के लिए प्रेरित किया। अवर अभियंता विजय सिंह के साथ मौजूद पंकज, आशीष, धर्मेंद्र, हिमांशु आदि विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। अवर अभियंता ने बताया कि भुगतान न करने वाले 51 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।