फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: युवक का शव जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ककराही ग्राम पंचायत के मजरा जमुही में सोमवार सुबह एक युवक का शव जामुन के पेड़ से बंधे फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की नजर पड़ी तो ग्रामीणों से लेकर परिजनों की भीड़ जुटी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जमुही निवासी अवधेश उर्फ चुंगी (45) के रूप में मृतक की पहचान हुई। ग्रामीणों ने युवक का शव फंदे लटका देखा। इसके बाद दिबियापुर पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर ग्रामीण व स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू चौहान, एनटीपीसी चौकी इंचार्ज सोनी रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों से पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक मृतक अविवाहित था। आए दिन शराब पीता था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकार सदर महेंद्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक टीम बुलाकर प्रत्येक पहलुओं पर साक्ष्य जुटाए गए। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। परिजनों से की गई पूछताछ में पता चला है कि मृतक शराब का लती था। घर में अक्सर शराब पीने को लेकर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें